• July 30, 2023

बिसालिकराम राम जैसा पक्षी प्रेम आपने कहीं नहीं देखा होगा, एक सीटी की आवाज में भागे चले आते हैं

बिसालिकराम राम जैसा पक्षी प्रेम आपने कहीं नहीं देखा होगा, एक सीटी की आवाज में भागे चले आते हैं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजनांदगांव से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर एक छोटा सा गांव हैं देवरीदाह, जहां 70 वर्ष के  बिसालिकराम पिछले 32 साल से पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। वे रोज सुबह खुद सीटी बजाकर पक्षियों को बुलाते हैं, और दाना देते हैं। उन्होंने एक अलग मिसाल पेश की है।  वे 1991 से आज तक रोज 8 से 10 प्रजाति के पक्षियों को सुबह भोजन कराते हैं। उनकी सीटी की आवाज सुन कर 100 से अधिक पक्षी आते हैं। रोज सुबह 5बजे से 6बजे तक नियमित रूप से वे यह काम करते आ रहे हैं। वे बताते हैं कि 32 साल पहले एक पक्षी ने दूसरे पक्षी को मार डाला था। इसके बाद से रोज पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। एक छोटे से होटल में गुजर बसर करने वाले बिसालिकराम के इस जज्बे को पूरा गांव सलाम कर रहा है।

 

 

 

 

 ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर, बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…