• December 25, 2022

एयरपोर्ट की तरह रायपुर और दुर्ग में भी मिलेंगी सुविधाएं, रेलवे प्रदेश के दोनों स्टेशनों को बनाएगा रोल मॉडल

एयरपोर्ट की तरह रायपुर और दुर्ग में भी मिलेंगी सुविधाएं, रेलवे प्रदेश के दोनों स्टेशनों को बनाएगा रोल मॉडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मॉडर्न रेलवे स्टेशन बनेंगे रायपुर और दुर्ग। रायपुर के रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। पूरी तरह से तैयार होने के बाद दुर्ग और रायपुर रेलवे स्टेन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी।

रेलवे ने 2024 तक काम पूरा करने का रखा लक्ष्य रखा है।
कई चरणों में पूरा होगा रेलवे स्टेशन का काम किया जायेगा।
यात्रियों को मिलेंगी रेलवे स्टेशन जैसी हाईटेक सुविधाएं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। दोनों रेलवे स्टेशन को हाईटेक सुविधाओं के साथ सर्वसुविधा युक्त बनाया जाएगा। रायपुर के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। हम उन्हें आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने जा रहे हैं। इसके लिए साइट का सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे स्टेशन का विकास कई फेज में किया जाएगा। रेलवे इस काम की शुरुआत 2023 में करेगा। रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए डिजायन तैयार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर डवलेप किया जाएगा। मॉडल स्टेशन बनाने के लिए रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे मुख्यालय से आए चीफ इंजीनियर ने हाल ही में रायपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। इसे हाईटेक बनाने के लिए मॉडल तैयार कर लिया गया है।

क्या होंगी खास सुविधाएं
पूरी तरह से तैयार होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन के अंदर अराइवल और डीपर के लिए डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। स्टेशन में लोंगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा भी दिखाई देगी। इसके लिए दीवारों में कला और संस्कृति से जुड़ी पेंटिग की जाएगी। रायपुर डीआरएम संजीव कुमार के अनुसार, स्टेशन में करीब 1500 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। रायपुर रेलवे स्टेशन में मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर प्लेटफार्म बनाए जाएंगे।

हाईटेक होगा वेटिंग हॉल
रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए हाईटेक वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। वेटिंग हॉल को हाईटेक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वेटिंग हॉल वातानुकूलित होगा। स्टेशन में भूमिगत पार्किंग सुविधा भी होगी। स्टेशन के पुनर्विकास योजना में एक फूड कोर्ट, वेटिंग रूम भी शामिल है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…