• November 30, 2022

महामहिम का ऐसा मार्मिक भाषण पहले कभी नहीं सुना, आप भी जरूर सुनिए

महामहिम का ऐसा मार्मिक भाषण पहले कभी नहीं सुना, आप भी जरूर सुनिए

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

देश की महामहिम ने पिछले दिनों देश के प्रतिष्ठित न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इशारों में कुछ ऐसी बातें कहीं जो सीधे हमारे सिस्टम पर आघात करती हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि पूरे देश में बहुत से ऐसे मामले सालों से विचाराधीन है, जिसमें छोटी-मोटी घटनाओं के आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। उनके मामलों की या तो सुनवाई नही हो पा रही या फिर पैसों की वजह से उनके रिश्तेदार या पालक उन्हें छुड़ाने नहीं आ रहे। वो ये सोचते हैं कि यदि उन्हें छुड़ाने में ही पूरी पूंजी लगा दी जाए तो उनका घर कैसे चलेगा। गरीब, मध्यमवर्गीय हो या अमीर सभी न्यायालय के विचाराधीन मामलों को लेकर परेशान हैं। उन्होंने बिना कुछ कहे ही बहुत सी बातें न्यायाधीशों को इशारे में समझाने की कोशिश की। अपने भाषण के अंत में मुर्मू ने कहा कि वे कहना कुछ नहीं चाहती, लेकिन आप सभी बातें समझ रहे हैं कि मैं क्या सोचती हूं। इतना कहकर उन्होंने अपनी बात को विराम दिया। राष्टपति का यह भाषण पूरा न्यायिक व्यवस्था पर एक सवाल है। अब तक इस पर समीक्षा नहीं होते रही है, इस पर हमें समीक्षा करनी भी नहीं चाहिए, लेकिन व्यवस्था में सुधार की दिशा में सार्थक प्रयास भी जरूरी है। राष्ट्रपति मुर्मू का यह भाषण कुछ इसी तरह की बातें समझाने का प्रयास कर रहा था। आफ भी जाने कि आखिर मुर्मू ने अपने भाषण में क्या कुछ कहा…

 


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…