• December 3, 2022

रवीश कुमार ने 7 पार्ट में भेजा विदाई पत्र, सभी एक साथ पढ़ें

रवीश कुमार ने 7 पार्ट में भेजा विदाई पत्र, सभी एक साथ पढ़ें

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कितना मिस करते हैं। बेशक कम अच्छी यादों को इसमें नहीं लिखते हैं, मगर कई बार अतिरेक से भरी उन बहुत अच्छी यादों में भी कितना कुछ दर्ज हो जाता है, जिससे आप NDTV को समझ सकते हैं। मेरा गुडबाय ज़्यादा लंबा हो गया। जो यहां छूट गए हैं, वो दिल में हैं। समय-समय पर याद आते रहेंगे। इस पत्र में नाम केवल नाम की तरह दर्ज नहीं है। हर नाम के साथ अनगिनत किस्से हैं। अच्छे भी और बुरे भी।

तारा रॉय…..

आप जितना भी शांत रहें, किनारे रहें, इतनी आसानी से आप खो नहीं सकती हैं। मुश्किल वक्त में चैनल के लिए आपका काम हमेशा दिखता रहा है। पीछे रहकर चुपचाप काम करना मुझे बहुत पसंद आया। मैं आपकी शालीनता का कायल हूं। जानता हूं, ये उदासियों के दिन हैं, मगर आप आसमान की तरफ़ देखिए। वहां कितने ही तारे हैं।

ऐसा हो नहीं सकता कि मेरी बातों से किसी को चोट न पहुंची हो, कोई आहत न हुआ, हो सके तो माफ़ कर दीजिएगा। सभी से बिना शर्त माफ़ी मांगता हूं। आपके सहयोग, आपके गुस्से, आपके प्यार के सामने सर झुकाता हूं। आपका प्यार मिलता रहे।

मैं जा चुका हूं। इस विदाई पत्र के ज़रिए थोड़ी देर के लिए वापस आया हूं। जाना इसी को कहते हैं कि लगे कि गया ही नहीं है। लगे कि यहीं कहीं हैं। लगे कि कहीं आ तो नहीं गया। कभी भी आ जाएगा। आप सभी वे लोग हैं, जिनकी बदौलत मैं करोड़ों दर्शकों के दिलों तक पहुंच सका।

मैं आपकी मेहनत का एक चेहरा भर हूं। बाहर दर्शक उदास हैं, अंदर आपमें से बहुत लोग। केवल यह चैनल नहीं बदल रहा है।इस देश में काफी कुछ बदल रहा है। आप सभी इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़े हैं। मुड़ कर देखते रहिएगा और आगे भी।

कितने ही सपने यहां पूरे हुए, उसका हिसाब नहीं। कई चीज़ें तो ऐसी भी हो गईं जो सपने से कम नहीं थीं। एक सपना अधूरा रह गया। सोचा था कि यहीं से रिटायर होना है। सारे सहयोगी मुझे सीढ़ियों से होते हुए अर्चना की पार्किंग तक आएंगे और तब मैं वहां मुड़ कर सबको गुडबाय बोलूंगा।मगर हुआ नहीं। इसके उलट दनदनाते हुए चला गया।

चलता हूं….

आपका,

रवीश कुमार

भड़ास डॉट कॉम के सौजन्य से

 


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…