• April 29, 2023

ट्रेनों की टिकट दलाली करने वाले दो पुलिस के हत्थे चढ़े

ट्रेनों की टिकट दलाली करने वाले दो पुलिस के हत्थे चढ़े

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रेल टिकटो के अवैध व्यापार करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। निरीक्षक पूर्णिमा राय बंजारे, उपनिरीक्षक पी.महाराणा, उप निरीक्षक आस्था दुबे, सहायक उप निरीक्षक हेम कुमार वर्मा ने यह करवाई की। उन्होंने पहले भिलाई पावर हाउस पी.आर.एस काउंटर पहॅूचकर गुप्त निगरानी रखी। उक्त दौरान तीन व्यक्तियो को संदिग्ध अवस्था मे देखा। पी.आर.एस काउंटर के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियो अंकित कुमार द्विवेदी वल्द नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी उम्र-26 वर्ष निवासी 98 के शिवमंदिर के पीछे महात्मा गांधी नगर पावर हाउस वार्ड नं 26 कैंप 02 भिलाई 01 दुर्ग छ.ग और आकाश केशरवानी वल्द शिवराम केशरवानी उम्र-32 वर्ष निवासी-पेाल नं 20,बाबा काॅलोनी ,कैंप 02 पावर हाउस भिलाई थाना-छावनी जिला-दुर्ग को पकड़ा। एक सद्दाम नामक अन्य व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकडे गये व्यक्तियो से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम व पता व फरार व्यक्ति का नाम उपरोकत अनुसार बताया। यह भी बताया कि वे रेलवे काउंटर टिकट का मिलकर अवैध व्यापार करते है। सीआरपीसी के नियमो का पालन करते हुए उनके पास रखे हुये रेलवे काउंटर टिकट व भरे/खाली आरक्षण मांग पत्र बावत अधिकार पत्र की मांग करने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सके एवं स्वयं के लाभ एवं अधिक पैसा कमाने के लालच मे रेलवे टिकट बनाकर अवैध व्यापार करने की अपनी गलती स्वीकार किया।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…