• December 19, 2022

आरक्षण विवाद में अब अनुसूचित जाति मोर्चे पर, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

आरक्षण विवाद में अब अनुसूचित जाति मोर्चे पर, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में आरक्षण विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब अनुसूचित जाति वर्ग चाहता है कि उसे दिए जा रहे आरक्षण में संशोधन किया जाए। इस मामले में मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की है। अनुसूचित जाति समुदाय का 30 सदस्यों का डेलिगेशन राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिला। इसमें 2 मौजूदा विधायक, 1 सांसद 12 पूर्व विधायक, 2 पूर्व सांसद, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, सतनामी समाज के गुुरु, महार समाज, गाड़ा समाज, खटिक समाज, मोची, सारथी, सूर्यवंशी समाज के लोग शामिल थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने राज्यपाल को पत्र सौंपते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग है। पत्र में लिखा गया है कि 2 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण संशोधन बिल पारित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग को 13 प्रतिशत के आरक्षण का ही प्रावधान किया गया है, जो कि इस वर्ग के साथ छल है। इसलिए अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर 13 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 16 प्रतिशित सुनिश्चित करें। इधर ओबीसी महासभा ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर आबादी के अनुपात में 42 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है।

यहां बता दें कि आनन-फानन में राज्य सरकार ने 76 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित कर दिया है। सरकार ने आदिवासी आरक्षण 20 से 32 प्रतिशत कर दिया है और ओबीसी का 14 से 27 प्रतिशत कर दिया है. जनरल का 4 प्रतिशत और एससी का 16 से घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया गया है। विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने से मामला अब तक अटका हुआ है। इधर आरक्षण को लेकर ही एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई है जिस पर भी जल्द सुनवाई होनी है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…