• April 20, 2023

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की बढ़ी सक्रियता, ऋषभ जैन मिले मोहन मरकाम से

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की बढ़ी सक्रियता, ऋषभ जैन मिले मोहन मरकाम से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। दुर्ग में नए विकल्पों को लेकर भी खासी चर्चा है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दुर्ग पहुंचे। सर्किट हाउस में उनसे दुर्ग निगम के राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन ने मुलाकात की। पार्टी गतिविधियों से अवगत कराए। ऋषभ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय में उनके राजनीति कद में खासी बढ़ोतरी हुई है। जनता का भी उन्हें खासा समर्थन मिला है। एक सशक्त दावेदार के रूप में वे उभरे हैं। उन्हें विकल्प के रूप में देखा जा रहा हैं।

खबर है कि मरकाम ने उनसे सामान्य तौर पर चर्चा की। ऋषभ जैन ने प्रदेश अध्यक्ष मरकाम का आत्मीय स्वागत भी किया। उन दोनो नेताओ के बीच क्या चर्चा हुई है, इसकी पूरी जानकारी नही मिल पाई है लेकिन सूत्रो का कहना है कि श्री जैन ने दुर्ग में कांग्रेस की स्थिति और कार्य प्रणाली से अवगत कराया है। इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ भी मौजूद थे। श्री मरकाम दुर्ग संभाग के जिला अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों की बैठक लेने के लिए दुर्ग प्रवास पर आए थे। इधर कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम को लेकर सर्वे भी शुरू हो गया है। दो सरकारी एजेंसी भी अपनी रिपोर्ट सरकार को दी है। जिले में दुर्ग की सीट सबसे अहम हैं। जहां 6 बार से सिर्फ अरुण वोरा को ही प्रत्याशी बनाया गया है। 3 बार वे चुनाव जीतकर आए हैं।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…