• January 3, 2023

शहर में व्याप्त समस्याओं पर मुंडन कराकर जताया विरोध, कहा-आगे वोरा निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे

शहर में व्याप्त समस्याओं पर मुंडन कराकर जताया विरोध, कहा-आगे वोरा निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।न्यूज

दुर्ग। शहर में निगम सरकार और विधायक अरुण वोरा के खिलाफ  भाजपा युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल के कक्ष के सामने कार्यकता रितेश शर्मा ने शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। उसने निगम के सामने ही मुंडन कराया। रितेश ने शहर में जन सुविधाओं का अभाव बताया है। जिसके लिए नगर निगम को उन्होने जिम्मेदार ठहराया है। जिसके विरोध में सोमवार को उसने यह अनोखा प्रदर्शन किया। निगम महापौर के कक्ष के सामने भाजयुमो ने अनोखा प्रदर्शन कर नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताया। रितेश ने कहा कि

पिछले 3 सालों में किसी भी प्रकार का कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है। जनता की सुविधाओं की अनदेखी की गई है। शहर के सबसे व्यवस्थित और सबसे सुंदर सड़कों में से एक गौरव पथ की गौरव ही खत्म हो गई है। सड़क के दोनो ओर गड्ढे करके छोड़ दिया गया है। ना उसे भरने का काम हो रहा है,ना ही सौंदर्यीकरण का कोई काम किया जा रहा है। युवाओं से किए गए वादे भी पूरे नहीं किए गए है। श्री शर्मा ने कहा है कि अगर दुर्ग की दुर्दशा जल्द नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पार्षद अरुण सिंह, देवनारायण चंद्राकर, भाजपा नेता आशीष निमजे, मनमोहन शर्मा के अलावा भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहर सरकार और वोरा के पास एक उपलब्धि नहीं

रितेश ने कहा कि शहर सरकार और शहर विधायक के पास बताने के लिए एक उपलब्धि नहीं है। अधिकारी उनकी सुनते नहीं है। शहर हित में एक भी काम वे नहीं करा पाए हैं। अमृत मिशन का काम भाजपा के शासन में हुए। जेई रोड का चौड़ी करण भाजपा शासन में स्वीकृत हुआ। ठगड़ा बांध का काम भाजपा के शासन में मंजूर हुआ। पुलगाव गौशाला भाजपा ने बनवाया। एमआईसी बिल्डिंग भाजपा ने प्रस्ताव बनवाया। कांग्रेस की शहर सरकार में सिर्फ घोटाले हुए। चाहे वो जेई रोड का हो या फिर अमृत मिशन और ठगड़ा बांध का। अब गौरव पथ में घोटाला शुरू हो गया है। रितेश ने कहा कि जल्द ही वे शहर विधायक अरुण वोरा निवास के सामने भी विरोध दर्ज कराएंगे।

 

 


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…