• December 19, 2022

रोजगार मेला में आएं और पाएं नौकरी, 21 को आयोजन, 42हजार पदों पर भर्तियां

रोजगार मेला में आएं और पाएं नौकरी, 21 को आयोजन, 42हजार पदों पर भर्तियां

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई

निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिये प्रदेश स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर को समय प्रातः 10ः30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पावर हाउस भिलाई एवं लाईवलीहुड कोलेज सेक्टर 6 ए मार्केट भिलाई में किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में 70 निजी नियोजक संस्थानों में उपलब्ध 42050 पदों को भरने के लिये वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पावर हाउस भिलाई में – एप्पारेल, बैंकिग एंड फाइनेंशियल आईटी-आईटीस, बीपीओ-टी, मल्टी सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एइ में भर्तियां की जावेगी। लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ए मार्केट भिलाई में रिटेल, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटालिटी इत्यादि सेक्टर के पदों के लिये भर्तियां की जावेगी। रोजगार मेला में केवल वे आवेदक सम्मिलित हो सकते है जो गूगल फार्म के माध्यम से पूर्व में आवेदन प्रेषित किया गया है। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट अथवा गुगल लिंक bit.ly/Jobfair-application पर प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक दिनांक -21 दिसंबर दिन-बुधवार, समय प्रातः -10ः30 बजे उक्त स्थल पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड इत्यादि की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ पर उपस्थित हो सकते है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…