• December 5, 2022

जबलपुर जा रही कांकेर ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर कार सहित 4 मोटरसाइकिल से टकराई, 100 मीटर तक वाहनों को घसीटा, आक्रोश में यात्रियों ने चालक को पीटा, पुलिस के हवाले किया

जबलपुर जा रही कांकेर ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर कार सहित 4 मोटरसाइकिल से टकराई, 100 मीटर तक वाहनों को घसीटा, आक्रोश में यात्रियों ने चालक को पीटा, पुलिस के हवाले किया

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मोहन नगर थाने के ठीक सामने एक अनियंत्रित बस ने 5 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 100 मीटर तक कांकेर ट्रैवल्स की यह बस वाहनों को घसीटते हुए आगे ले गई। हादसे में किसी के घायल नहीं होने की खबर है। बस वासुदेव चंद्राकर के घर से अरिहंत होटल तक वाहनों को घसीटते रही। बस जबलपुर जा रही थी।

अरिहंत होटल के सामने बस रुकी। इसके बाद यात्रियों ने बस से उतरने के बाद बस के चालक को जमकर पीटा। चालक भागने का प्रयास करते रहा। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि चालक के आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया, इस वजह से यह घटना हुई।

 

 


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…