• April 19, 2023

एशिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर सालधा में बनेगा, सवा लाख शिवलिंग स्थापित होंगे

एशिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर सालधा में बनेगा, सवा लाख शिवलिंग स्थापित होंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला के ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल
प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद

बेमेतरा-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला अन्तर्गत ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंटकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला युगल किशोर उर्वशा एवं अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एशिया का बनेगा सबसे बड़ा शिव मंदिर, सवा लाख शिवलिंग की होगी प्रतिष्ठा
बता दें कि ग्राम सलधा में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का शिव महापुराण कथा किया जा रहा है। ग्राम सलधा बेमेतरा से 17 किलोमीटर की दूरी पर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, जहां पर सपाद लक्षेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस भव्य मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर होगा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…