• December 22, 2022

आदिम जाति विभाग में लेनदेन, भड़के भूपेश बघेल

आदिम जाति विभाग में लेनदेन, भड़के भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले भेंट-मुलाकात के दौरान बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने आम जनता से आदिम जाति विकास विभाग के बारे में मिली लेन-देन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों की जांच कर उसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ नया जिला बना है। इस नए जिले के विकास के लिए कई नए कार्य कराए जाएंगे। अधिकारी जिले के विकास के लिए मेहनत, जवाबदारी और बेहतर तरीके से काम करें। उन्होंने कहा कि जिले में गौठानों का तेजी से निर्माण करें, यह रोजगार का अच्छा जरिया है। इससे पलायन रोक सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर बिलाईगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में पौधा भी लगाया।

बघेल ने अधिकारियों को नये परिवारों के राशन कार्ड और सांवरा जाति के बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन स्थलों पर सामुदायिक और व्यक्तिगत वनाधिकार की शिकायतें सामने आई हैं, उसका प्राथमिकता से निराकरण करें। धान खरीदी में कोई शिकायत नहीं आई है, बस पेमेंट सिस्टम देख लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्गम क्षेत्र नहीं है, यहां बिजली की शिकायत बिल्कुल नहीं आनी चाहिए। विशेषकर मध्य के जिलों में समस्या नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्धिकी, बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर श्री रजत बंसल भी उपस्थित थे।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…