• December 22, 2022

महिला सशक्तिकरण बूथ प्रभारी संतोष सोनी ने ली बैठक, जल्द होगा विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन

महिला सशक्तिकरण बूथ प्रभारी संतोष सोनी ने ली बैठक, जल्द होगा विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय विशाल महिला सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। बूथ में महिला सशक्तिकरण की कार्ययोजना को लेकर शहर महिला मोर्चा की बैठक में विचार विमर्श किया गया। जिसके तहत दुर्ग शहर के चारों मण्डल में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी तारतम्य में 22 दिसंबर को सिकोलाभाठा पटरीपार मण्डल की बैठक अपरान्ह 2 बजे शक्ति नगर मानस भवन में आहुत की गई है।
पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के निर्देश के बाद दुर्ग शहर महिला मोर्चा ने जोर शोर से चुनावी तैयारी प्रारंभ कर दी है। जिसके तहत आज जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा बूथ सशक्तिकरण प्रभारी संतोष सोनी ने महिला पदाधिकारियों की शहर समिति का गठन किया, जिसमें कुमुद बघेल, अलका बाघमार, गायत्री वर्मा, श्वेता बख्शी, स्वरूपलता पांडेय, भावना दिवाकर, ममता जैन, आशा सुब्बा, चम्पा साहू, अहिल्या यादव, मौसमी ताम्रकार, गीता वर्मा, शीतल जांगीड़, पार्वती पंडित, रूपेश्वरी साहू, प्रीति दुबे, कलिंदरी साहू एवं सुधा राठौर को शामिल किया गया है।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…