• December 23, 2022

दुर्ग का विधायक बनाने में महिला मोर्चा की रहेगी खास भूमिका : संतोष सोनी

दुर्ग का विधायक बनाने में महिला मोर्चा की रहेगी खास भूमिका : संतोष सोनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महिलाओं ने ठोकी ताल, कहा – 5 हजार से ज्यादा महिलाएं जुटकर कांग्रेस को याद दिलाएंगी शराब बंदी का वायदा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का बड़ा सम्मेलन दुर्ग में होगा। इसमें 5 हजार से ज्यादा महिलाएं जुटेंगी। इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को शराबबंदी का वायदा याद दिलाया जायेगा। यह वायदा सत्ता में आने से पहले कांग्रेस के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से किया था लेकिन पूरा नहीं किया। तदर्थ कमेटी गठित कर सिर जनता को गुमराह करते रहे। अब प्रदेश की महिलाएं भूपेश बघेल को सबक सिखाएंगी। इसे लेकर दुर्ग में तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को  पटरी पार सिकोलाभाठा मण्डल की महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शक्तिनगर मानस भवन में हुई। बैठक महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के प्रभारी और जिला मंत्री संतोष सोनी ने ली। बैठक में योजना तय की गई जिसमें महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

बूथ महिला सशक्तिकरण के दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी संतोष सोनी ने महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दुर्ग विधायक का भाग्य दुर्ग की माताएं व बहनों के द्वारा तय किया जाएगा। पटरीपार महिला मोर्चा की बहनें पूरे छप्पन बूथों में घर घर जाकर एक हजार महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करेंगी। आगामी माह में कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पांच हजार महिलाओं का सम्मेलन दुर्ग में आयोजित कर चुनावी युद्ध का शंखनाद करेंगी और कांग्रेस को दुर्ग की सत्ता से उखाड़ फेकेंगी।

विधानसभा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि दुर्ग की मातृ शक्ति  जाग चुकी है और माताओं बहनों को गंगाजल की झूठी कसम खा कर ठगने वाले लबरा सरकार को सबक सिखा कर ही दम लेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर ने सांगठनिक चुनावी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पटरीपार मण्डल के महिला मोर्चा के जोश की सराहना की। बैठक में प्रमुख रूप से आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, किसान मोर्चा नेता रत्नेश चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष लुकेश बघेल, मण्डल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर व सुनील अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, दुर्ग विधानसभा समिति सदस्य कुमुद बघेल, श्वेता बक्शी, अलका बाघमार, गायत्री वर्मा, रूपेश्वरी साहू, ममता जैन,भावना दीवाकर, आशा सुब्बा, सुधा सिंह, , एवं महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, महामंत्री अंजू तिवारी व पीलिया साहू, कंचन यादव, तनुजा बघेल,जयश्री राजपूत, रुचि गुप्ता, उषा निर्मलकर, सुरुचि उमरे , सुधा सेंगर,  पीला बाई साहू, सुमन ठाकुर, संतोषी साहू,  जितेंद्र सिंह राजपूत, मन्नू साहू ,दिलीप साहू, कन्हैया देवांगन, प्रेम साहू एवं फलेंद्र यादव उपस्थित थे।


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…