• January 25, 2023

बीजेपी में हर कार्यकर्ता की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, अभियान की शुरुआत, संतोष सोनी बनाए गए संयोजक

बीजेपी में हर कार्यकर्ता की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, अभियान की शुरुआत, संतोष सोनी बनाए गए संयोजक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिला भाजपा के समस्त तेरह मण्डल में संगठन महाविस्तार अभियान को अमलीजामा पहनाने जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आज जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में एक सौ सदस्यों की डाटा प्रबंधन टीम का गठन किया गया एवं पूरी टीम को प्रशिक्षण देने हेतु आडियो विजुअल कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमे जिला भर से आये हुए प्रशिक्षार्थियों को संयोजक संतोष सोनी ने संगठन महाविस्तार योजना की जानकारी एवं भाजपा के सरल ऐप के द्वारा डिजिटल डाटा प्रबंधन के टिप्स दिए।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा नेता व बाल आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत जैन ने संबोधित करते हुए डाटा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं इस कार्य मे आगामी दो माह तक अपना समय देने वाले समय दानियों की सराहना भी की।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक रूप से अब पूर्ण रूप से डिजिटल पार्टी बनने की ओर अग्रसर है जो आज के समय की मांग है और इससे पार्टी मजबूत बनेगी।
सत्र का संचालन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने एवं आभार प्रदर्शन सह संयोजक साजन जोसफ ने किया।
आडियो विजुअल व्यवस्था हेतु डाटा प्रबंधन की जिला टीम के रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, राहुल ताम्रकार एवं विनय महोबिया ने अपना योगदान दिया ।
प्रशिक्षण सत्र में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री द्वय ललित चंद्राकर व सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू व दिलीप साहू, जिला मंत्री आशीष निमजे, अमिता बंजारे व रोहित साहू, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी व मदन बढ़ई, मण्डल अध्यक्ष गण दीपक चोपड़ा, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल वर्मा, लालेश्वर साहू, रोहित राजपूत, जितेंद्र यादव, फत्ते वर्मा, गिरेश साहू, लीमन साहू व कृष्णा पटेल, महामंत्री गण मनमोहन शर्मा, विजय ताम्रकार, संदीप जैन, हरीश चौहान, राकेश यादव अनूप सोनी डाटा प्रबंधन टेक्निकल टीम के समस्त एक सौ सदस्य उपस्थित थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…