• April 14, 2023

अपनी दलित सहयोगी का भरोसा तोड़ने वाली प्रियंका पर महिलाएं क्यों करें भरोसा- सरोज पांडेय

अपनी दलित सहयोगी का भरोसा तोड़ने वाली प्रियंका पर महिलाएं क्यों करें भरोसा- सरोज पांडेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अपनी दलित सहयोगी का भरोसा तोड़ने वाली प्रियंका पर महिलाएं क्यों करें भरोसा- सरोज पांडेय

0 श्रीमती वाड्रा के सचिव को गिरफ्तार करने की हिम्मत दिखाएं भूपेश: भाजपा

दुर्ग। राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छत्तीसगढ़ दौरे के संदर्भ में कहा है कि वे किसका भरोसा जीतना चाहती हैं? कांग्रेस तो महिलाओं का भरोसा तोड़ रही है। खुद प्रियंका ने अपनी ही पार्टी की दलित समाज की महिला नेता का भरोसा तोड़ दिया। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन के दौरान प्रियंका के सचिव ने अर्चना गौतम नाम की दलित महिला नेता से बदसलूकी की। इसकी शिकायत की गई लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने प्रियंका के सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भूपेश बघेल के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न की खुली छूट है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि प्रियंका बस्तर आ रही हैं। तैयारियों में पूरी सरकार लगी हुई है। तब हमारा सवाल है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी की नेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार रही दलित बेटी अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों साथ नहीं दे रही हैं? अर्चना गौतम के पिता ने अपनी बेटी के साथ प्रियंका गांधी के सचिव संदीप कुमार द्वारा किये गए दुर्व्यवहार, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा बाकायदा दर्ज कराया है।

यह शर्मनाक घटना रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी। अपनी ही पार्टी की महिला नेता के खिलाफ अपने नजदीकी सचिव द्वारा किये गए इस दुर्व्यवहार पर, दलित महिला के साथ हुए अन्याय पर प्रियंका गांधी क्यों चुप हैं? क्या उनकी सहमति से उनके सचिव ने यह अपराध किया है? क्या प्रियंका वाड्रा को अपनी दलित महिला नेता को संरक्षण देते हुए अपने सचिव पर कार्रवाई करने भूपेश बघेल से नहीं कहना चाहिए था? कांग्रेस की खानदानी विरासत से जुड़ी जो नेता अपनी महिला सहयोगी का भरोसा तोड़ सकती है, उस पर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के राज में शोषित, पीड़ित, वंचित महिलाएं कैसे भरोसा कर सकती हैं? क्या दलित महिला अर्चना गौतम को न्याय दिला कर प्रियंका महिलाओं का भरोसा बहाल करेंगी? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल में हिम्मत है तो श्रीमती वाड्रा के सचिव को गिरफ्तार करके दिखाएं। अन्यथा महिलाओं का भरोसा जीतने का ढोंग बंद करें।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…