• May 15, 2023

मुख्यमंत्री बताएं कि शराब घोटाले के 2 हजार करोड़ रुपए कहां गए, मुख्यमंत्री के यहां या आबकारी मंत्री के यहां: सरोज पांडेय

मुख्यमंत्री बताएं कि शराब घोटाले के 2 हजार करोड़ रुपए कहां गए, मुख्यमंत्री के यहां या आबकारी मंत्री के यहां: सरोज पांडेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी के 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले के खुलासे की आंच अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय ने इस पर सवाल उठाए हैं। सरोज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बार-बार प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं कि ED के छापे में क्या मिला…मुख्यमंत्री जी मैं बताना चाहूंगी कि ED के छापे में अनवर ढेबर का 2 हजार करोड़ का घोटाला मिला, इसमे मुख्यमंत्री जी अब आप क्या कहेंगे ? सरोज ने कहा कि

मुख्यमंत्री को इसमें स्पष्टीकरण देना चाहिए की अगर ED के छापे में 2 हजार करोड़ का घोटाला मिलता है तो यह 2 हजार करोड़ किसके यहां गया। मुख्यमंत्री के यहां गया ? कि आबकारी मंत्री के यहां गया ?भाजपा यह प्रश्नचिन्ह भी खड़ा करती है, और हम इस बात को भी कहते हैं कि इन्होने शराबबंदी का वादा किया था और प्रदेश की सभी महिलाओं से शराबबंदी की बात करके अपनी बात से मुकर गए। साढ़े 4 साल का समय बीत रहा है और मुख्यमंत्री जी शराबबंदी लागू नहीं कर रहे हैं।

यह बात स्पष्ट है कि जो 2 हजार करोड़ की राशि है वो इन्हें इनके यहां जाती है और 2000 करोड़ की राशि के लिए मुख्यमंत्री जी शराबबंदी का वादा पूरा नही करते है।उन्होंने छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के साथ विश्वासघात किया है। इधर इसके विरोध में पिछले दिनों  भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया।

 


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…