• July 26, 2023

सुकमा में 6 साल की बच्ची से अनाचार की घटना ने पूरी मानवता को शर्मसार किया :सरोज

सुकमा में 6 साल की बच्ची से अनाचार की घटना ने पूरी मानवता को शर्मसार किया :सरोज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने सुकमा में हुई जघन्य घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुकमा में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार की घटना न सिर्फ कानून और समाज की नज़र में घृणित अपराध है, बल्कि इसने पूरी मानवता को भी शर्मसार कर दिया है। यह घटना मासूम बेटियों को सुरक्षा मुहैया कराने में राज्य सरकार की असफलता को भी उजागर करती है।

सरोज ने कहा कि उस बच्ची के अभिभावकों ने अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य की उम्मीद में शिक्षा ग्रहण करने के लिए राज्य सरकार के आवासीय शिक्षा योजना के तहत पढ़ने के लिए भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी सुरक्षित रहेगी और शिक्षित होकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देगी, लेकिन यह अत्यंत क्षोभ और दुःख की बात है कि प्रशसन अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह असफल रहा है।

सरोज ने कहा कि एक मासूम के साथ ऐसा जघन्य अपराध घटित हो गया। इस घटना ने शान्ति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ को उद्वेलित कर दिया है। छत्तीसगढ़ में ऐसे जघन्य अपराध पहले कभी नहीं हुए। कमजोर प्रशासन और लचर कानून की स्थिति ने अपराधियों के हौसले बढ़ा दिए हैं। राज्य सरकार से अपेक्षा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके कृत्य की कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि यह दूसरों के लिए मिसाल बन सके और भविष्य में कोई भी ऐसा घृणित कृत्य करने के बारे में सोच न सके। सरोज ने कहा कि जिन प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन पर उस बच्ची की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी थी, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाए।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…