• June 4, 2023

सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षकों के समापन समारोह में शामिल होने आज पाटन पहुंचेंगे सांसद बघेल, एक दिन पहले प्रसिद्ध पंडवानी गायक चेतन देवांगन का कार्यक्रम भी हुआ

सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षकों के समापन समारोह में शामिल होने आज पाटन पहुंचेंगे सांसद बघेल, एक दिन पहले प्रसिद्ध पंडवानी गायक चेतन देवांगन का कार्यक्रम भी हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा दुर्ग के पाटन में 26 मई से 4 जून तक सरस्वती स्कूल के शिक्षकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित है। शिविर में दुर्ग जिले के शिक्षक शामिल हुए हैं। जहां उन्हें संस्कृत विषय के अलावा योग अभ्यास और अनुशासन से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा तय पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संस्था के शत्रुघन कुमार देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पंडवानी के प्रसिद्ध गायक चेतन देवांगन ने भी महाभारत के प्रसंगों के बारे में मंचन के माध्यम से प्रस्तुति दी। नवीन शिक्षकों इससे हमारी संस्कृति को जानने का मौका मिला। इधर 4 जून को शिविर का समापन समारोह है, जिसमे सांसद विजय बघेल, पाटन शिशु मंदिर के संस्थापक जगदीश मालपानी,  सरस्वती ग्राम शिक्षा संस्था के सहसचिव सुदामा राम साहू, बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, हर्षा चंद्राकर प्रमुख से शामिल होंगे।

 

पंडवानी गायक चेतन लाल देवांगन की प्रस्तुति

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…