• June 24, 2023

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने किया योग, समन्वयक शत्रुघन देवांगन ने कहा- योग से शरीर निरोगी रहता है

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने किया योग, समन्वयक शत्रुघन देवांगन ने कहा- योग से शरीर निरोगी रहता है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरस्वती शिशु मंदिर दुर्ग और बेमेतरा जिले में जिला समन्वयक शत्रुघन देवांगन के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इससे शरीर निरोगी रहता है। शरीर में पूरे दिन एक अलग से ऊर्जा की अनुभूति होती है। मन हर समय प्रफुल्लित रहता है। सरस्वती शिशु मंदिर , बेमेतरा के संबलपुर और मूरता स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। देवांगन ने कहा कि बच्चों को कम संसाधन में बेहतर शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य के प्रेरणादायक लेख है।
सरस्वती शिशु मंदिर पाटन में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग दिवस मनाया गया। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर,तरीघाट , परपोड़ा में और कई अन्य स्थानों पर योग किया गया,जिसमें गांव के प्रतिनिधियों सहित आचार्य और आचार्या शामिल हुए ।
पाटन में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर जिला दुर्ग एवं बेमेतरा के जिला समन्वयक देवांगन एवं पाटन विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका कविता सेन, संजू साहू, नेहा यादव, पायल ठाकुर, साक्षी देवांगन, टीकेश्वरी टंडन, सोनल निर्मलकर, कामिनी पटेल, रोहन चक्रधारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी स्कूलों में आचार्य दीदियों द्वारा योग प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…