• May 25, 2023

शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 की फीस वृद्धि पर डीईओ ने लगाई रोक

शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 की फीस वृद्धि पर डीईओ ने लगाई रोक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 की फीस वृद्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रोक लगा दी है। जनदर्शन में हुई शिकायत के बाद यह करवाई की गई है। जारी आदेश के अनुसार संदर्भित पत्रानुसार कलेक्टर जन चौपाल में प्रस्तुत आवेदन कमाक 2100223003778 दिनांक 08/05/2023 के द्वारा शिकायत पत्र इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है, जिसमें भिलाई स्थित शंकरा एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित शंकरा विद्यालय सेक्टर-10. भिलाई में शिक्षण शुल्क निर्धारण मे अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन के प्रावधानों का उल्लंघन की शिकायत की गई है। नोडल शासकीय उ.मा.वि सेक्टर-9 मिलाई द्वारा फीस में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु अपनी असहमति प्रदान नहीं की है। अतः सत्र 2023-24 में की गई फीस वृद्धि अमान्य की जाती है। इस मामले में सी.वी भगवंत रॉव एम.आई.जी 2/39 हुडको ने शिकायत की थी।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…