• June 25, 2023

पोटिया चौक पर शराब दुकान, हटाने वार्डवासी लामबंद, आपत्ति के बाद भी शासन-प्रशासन नहीं सुन रहा

पोटिया चौक पर शराब दुकान, हटाने वार्डवासी लामबंद, आपत्ति के बाद भी शासन-प्रशासन नहीं सुन रहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग-पुलगांव बायपास रोड स्थित पोटिया चौक में देशी व अंग्रेजी शराब दुकान की वजह से लगातार आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से रोड पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पोटिया व डिपरापारा की शराब दुकानें हटाया जाए। जिला प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पोटिया में शराब दुकान की वजह से रोज भीड़भाड़ की स्थिति रहती है। दो दिन पहले ही पोटिया शराब दुकान के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई थी वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि इस रास्ते से गुजरना
दुभर हो गया है। छेड़खानी और गंदे अपशब्दों की छींटाकशी महिलाओं को झेलना पड़ता है। बच्चों का स्कूल आना जाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शराब दुकान का रहना दुर्भाग्यजनक है। जिसको तत्काल हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन से मौके पर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात किए गए थे, जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ख्याति नेताम उपस्थित थी। जिनके आश्वासन पर चक्काजाम खत्म किया गया व चेतावनी दिया गया कि अगर शराब दुकान जल्द नहीं हटता है, तो पुन: उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम कर विरोध किया जाएगा।प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र परिहार, पूर्व वार्ड पार्षद सविता साहू, लक्ष्मी साहू, नूतन साहू, देहूती गोस्वामी, अमर बाई, सवाना जांगड़े, कला बाई, तंडेका शैल साहू, तरीका साहू, गायत्री साहू,आरती चंद्राकर. नारायणी साहू. मधु जैन. माया अमृत रेखा साहू सरिता देशमुख,सुनेती साहू के अलावा वार्डवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…