• December 29, 2022

शराब बंदी पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का बड़ा बयान, कहा-हमने शराब बंद करेंगे कभी नहीं कहा

शराब बंदी पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का बड़ा बयान, कहा-हमने शराब बंद करेंगे कभी नहीं कहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के बोल सियासी हो चले हैं।भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के ताजा बयान ने शराब को लेकर सूबे में चल रही सियासत को गरमा दिया है। सांसद सरोज ने कहा ‘अगर भाजपा दोबारा से सत्ता में आती है तो शराबबंदी नहीं करेगी। ऐसा कोई वादा भाजपा का नहीं है। मगर कांग्रेस ने ये वादा करके जनता के साथ विश्वासघात किया है।’ भाजपा सांसद के इस बयान के बाद यह माना जाने लगा है कि 2023 में भाजपा अगर प्रदेश में सत्ता में आती है तो शराबबंदी नहीं करेगी। इधर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, भाजपा तो प्रदेश में शराब के धंधे में संलिप्त रही। शराब का सरकारीकरण किया। एमपी में तो महिलाओं के लिए भाजपा शराब दुकानें खोल रही है। आंध्र प्रदेश में कम कीमतों पर शराब बेच रही है। सरोज पांडे ने भाजपा की मानसिकता को स्पष्ट किया है। भाजपा शराब की पक्षधर है। यह बात हमेशा से विदित है। इधर सरोज के बयान के बाद भाजपा के कुछ नेताओं को इससे पार्टी को नुकसान होने का खतरा सताने लगा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को पूरे घटना की जानकारी दी है। साथ ही सरोज की गतिविधियों से भी अवगत कराया गया है, जिसमे उनके कांग्रेस नेताओं से संपर्क की भी जानकारी दी गई है। गौरतलब है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी पर सरोज को साड़ी भिजवाई थी। सरोज ने इससे पहले भूपेश को राखी भिजवाई थी। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा रही। इसके अलावा भी सरोज के कई कार्यक्रमों में सरकारी तंत्र की दखल काम नजर आई। दुर्ग निगम में प्रदर्शन की भी चर्चा रही। अन्य कई आंदोलनों में भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान एफआईआर तक हुए।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…