• May 27, 2023

प्राइवेट और सरकारी अस्पताल की लापरवाही से पेट में पल रहे बच्चे और उसकी मां की मौत, जांच के निर्देश

प्राइवेट और सरकारी अस्पताल की लापरवाही से पेट में पल रहे बच्चे और उसकी मां की मौत, जांच के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग जिले के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में लापरवाही चरम पर है। उन्हें शासन और प्रशासन का तनिक भी खौफ नहीं है। ऐसी ही लापरवाही से भिलाई कैंप 1 में रहने वाली नीरा खान की मौत हो गई। 9 महीने के गर्भ से इस महिला के पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शास्त्री अस्पताल सुपेला, व्ययम हॉस्पिटल सुपेला और शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की लापरवाही सामने आई है। तीनों के खिलाफ सीएमएचओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। नीना को 23 मई की सुबह 11 बजे शास्त्री हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर अगले दिन सुबह व्ययम्म और घण्टेभर बाद वहां से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डिलीवरी का समय होने के बाद भी परिजनों के कहने पर नार्मल डिलीवरी का इंतजार किया गया। इस वजह से लगातार तबीयत बिगड़ते गई और मौत हो गई। समय रहते ऑपरेशन किया जाता तो शायद जान बच सकती थी। बहरहाल मामले में जांच जारी है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…