• March 30, 2023

शिवेंद्र परिहार ने क्या कहा- काजल की कोठरी में रहते हुए भी अपने को बचाए रखा, देखिए पूरी खबर

शिवेंद्र परिहार ने क्या कहा- काजल की कोठरी में रहते हुए भी अपने को बचाए रखा, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम की सामान्य सभा बैठक में उस समय सब सकते में आ गए जब पूर्व राजस्व विभाग के प्रभारी शिवेंद्र परिहार ने कहा कि वे पूर्व में काजल की कोठरी में रहते हुए भी अपने आपको बचा लिया। शिवेंद्र महात्मा गांधी कांप्लेक्स की पीछे तरफ की जमीन को बेचे जाने के विरोध में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार का प्रस्ताव लाया गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया। आज सारे सदस्यों से अपील है कि अपने माथे में ये कलंक न लगने दें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 1995 में भी इस तरह जमीन बेची। अब बेचने की तैयारी है। दुर्ग निगम में 20 साल तक भाजपा का कब्जा रहा। इस दौरान शिवेंद्र तीन बार के पार्षद हैं। दुर्ग निगम में हमेशा से वर्तमान में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का दबदबा रहा है। वे दो बार मेयर रहीं। इसके बाद दो मेयर डा एसके तमेर और चंद्रिका चंद्राकर उनका ही आशीर्वाद प्राप्त कर मेयर बने। आज भी उनका दखल बना हुआ है। हालांकि अभी कांग्रेस से धीरज बाकलीवाल मेयर हैं। ऐसे में शिवेंद्र का इस प्रकार दुर्ग निगम को काजल की कोठरी कहना बीजेपी के कई नेताओं को रास नहीं आया। उन्होंने इस पर आपत्ति भी की है। शिवेंद्र पहले सरोज पांडे के काफी करीबी रहे। उनके आशीर्वाद से एमआईसी में जगह भी मिली थी, लेकिन वार्ड चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते भी। वर्तमान में वे बीजेपी में सक्रिय हैं, लेकिन सांसद विजय बघेल के घेमे में शामिल हो चुके हैं।

 


Related News

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते हैं नई उड़ान – ललित

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के…
समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत

समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष…
खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सहकारी समितियों के दौरे के दौरान किसानों से की चर्चा

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों को खाद की उपलब्धता एवं…