• March 6, 2023

नई शराब नीति घोषित, यानी इस वित्तीय वर्ष में भी बिकेगी शराब, घोषणा पत्र का वायदा हवा हो गया…

नई शराब नीति घोषित, यानी इस वित्तीय वर्ष में भी बिकेगी शराब, घोषणा पत्र का वायदा हवा हो गया…

नई शराब नीति घोषित, यानी इस वित्तीय वर्ष में बिकेगी शराब, घोषणा पत्र का वायदा हवा हो गया…
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ सरकार ने नई शराब नीति घोषित कर दी है। इसका राजपत्र में प्रकाशन भी करा दिया गया है। 24 फरवरी की स्थिति में इसे राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। यानी वर्ष 2023-24 में भी शराब की बिक्री होते रहेगी। यहां यह बताना आवश्यक है कि कांग्रेस ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान यह घोषणा की थी कि यदि उनकी सरकार बनती है तो पूर्ण शराबबंदी लगाएंगे। अब तक इस वायदे को पूरा नहीं किया गया है। भाजपा द्वारा लगातार इसे लेकर विरोध भी दर्ज कराया गया। महिलाओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। बावजूद इसके शराब की बिक्री जारी है। खबर है कि पिछले कुछ वर्षों में शराब की बिक्री तेजी से बढ़ी है। बार, रेस्टोरेंट से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे आहाता में भी शराब परोसी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में खुलेआम शराबखोरी हो रही है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…