• December 25, 2022

48 गांव की जमीन-खरीदी बिक्री पर रोक, रायपुर, दुर्ग, बालोद के गांवों में भी तैयारी

48 गांव की जमीन-खरीदी बिक्री पर रोक, रायपुर, दुर्ग, बालोद के गांवों में भी तैयारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर से हैदराबाद तक बनने वाली फोरलेन एक्सप्रेस-वे निर्माण की प्रारंभिक तैयारी के बीच 48 गांव में खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। राजनांदगांव एसडीएम अरूण वर्मा ने एनएचआई के प्रस्ताव के बाद राजनांदगांव, डोंगरगांव तथा छुरिया ब्लॉक के 4 दर्जन गांव में जमीन की खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया गया है कि रायपुर, दुर्ग और बालोद जिले की सीमाओं के गांव में भी खरीदी बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी है।  वर्तमान में इन गांवों में फोरलेन गुजरने की संभावना के चलते जमीन दलालों की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले दिनों कलेक्टर ने इस सडक़ के अधीन गांवों में खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि रायपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस हाईवे निर्माण से लगभग 250 किमी की दूरी कम होगी। वर्तमान में रायपुर से हैदराबाद जाने के लिए लगभग 800 किमी का सफर तय करनी होती है।

नया फोरलेन बनने के बाद सीधे-सीधे दूरी 550 किमी कम हो जाएगी। बताया जा रहा है कि एनएचआई ने दो माह पूर्व भी प्रशासन को जमीनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन प्रशासन के ढ़ीले रूख के चलते कई जमीनों का सौदा भी हो गया। फोरलेन निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज होते ही भू-अर्जन का प्रस्ताव भी रखा गया है। एनएचआई ने 17 अक्टूबर को कलेक्टर को पत्र लिखकर भू-अर्जन राशि में वृद्धि करने की नियत से जमीनों की खरीदी-बिक्री होने की आशंका जताई थी, लेकिन रोक नहीं लगने के कारण कुछ जमीन दलालों ने खरीदी कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव ब्लॉक में मोहड़, करियाटोला, माथलडबरी, बेंदरकट्टा के अलावा दर्जनभर गांव फोरलेन में प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह राजनांदगांव और छुरिया अनुभाग में भी क्रमश: 12 से 13 गांव से फोरलेन गुजरेगी।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…