• March 9, 2023

चार बार के सांसद सोहन पोटाई का निधन

चार बार के सांसद सोहन पोटाई का निधन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कांकेर लोकसभा सीट से चार बार भाजपा के सांसद रहे आदिवासी नेता सोहन पोटाई जिंदगी की जंग हार गए. एम्स में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था. 9 मार्च को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

पोटाई 1998 में भाजपा से पहली बार सांसद चुने गए. इसके बाद 1999, 2004 और 2009 में उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा और कांकेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि जून 2016 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद वे सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. पोटाई ने समाज शास्त्र से एमए तक शिक्षा ग्रहण की थी. उनकी पत्नी का नाम मिनी पोटाई है. उनकी एक बेटी और एक बेटा है.


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…