• November 28, 2022

6, 6, 6, 6, 6nb, 6, 6…. और बस पूरे ओवर में सिर्फ छक्के ही छक्के…

6, 6, 6, 6, 6nb, 6, 6…. और बस पूरे ओवर में सिर्फ छक्के ही छक्के…

6, 6, 6, 6, 6nb, 6, 6…. एक ओवर में 7 छक्के…
=================================
■ रुतुराज गायकवाड़ ने गदर मचा दिया,
ट्राइसिटी एक्सप्रेस
रुतुराज गायकवाड़ ने वह कर दिखाया है, जिसे कोई क्रिकेटर अब तक नहीं कर सका था। महाराष्ट्र के युवा ओपनर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में लगातार 7 छक्के उड़ाए। एक छक्का उन्होंने नो गेंद पर लगाया था, जबकि ओवर से कुल 43 रन बने। इसके साथ ही उन्होंने मैच में दोहरा शतक भी पूरा किया। उन्होंने यह कारनामा शिवा सिंह के ओवर में किया, जो पारी का 49वां ओवर कर रहे थे।

रुतुराज ने चौके से ज्यादा उड़ाए छक्के
———————
वह 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाते हुए 220 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 50 ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवरों में 6 छक्के उड़ाए थे, जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक क्रिकेट में यह कारनामा किया था। अब गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए इतिहास रच दिया

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह रिकॉर्ड
———————
उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह रिकॉर्ड बनाया है। महाराष्ट्री की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसे राहुल त्रिपाठी (9) के रूप में पहला झटका लगा, जबकि इसके बाद बछाव (11) को कार्तिक त्यागी ने चलता किया तो यूपी टीम का जश्न देखते बन रहा था। इसके बाद बवाने और काजी के विकेट भी जल्दी गिरे, लेकिन रुतुराज थे कि दूसरे छोर पर चौके-छक्के की बरसात कर रहे थे


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…