• January 23, 2023

सुकमा के चिंतलनार में नक्सलियों सड़क का काम रुकवाया, दो वाहनों को जलाया

सुकमा के चिंतलनार में नक्सलियों सड़क का काम रुकवाया, दो वाहनों को जलाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सुकमा। जिले के अंदरूनी इलाके में चिंतलनार थानांतर्गत पुल निर्माण के काम में लगे 2 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। शनिवार दोपहर हुई इस वारदात में एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन में माओवादियों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार ने पुलिस को बिना सूचना दिए इलाके में निर्माण काम शुरू कर दिया था।

हासिल जानकारी के मुताबिक चिंतलनार-मोरपल्ली मार्ग पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। इलाका नक्सल प्रभावित है। शनिवार की दोपहर जंगल की तरफ से ग्रामीण वेशभूषा में कुछ नक्सली पहुंचे थे, जिन्होंने मजदूरों से काम बंद करने को कहा। फिर वाहनों में तोडफ़ोड़ करते हुए डीजल टैंक में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मजदूरों को काम न करने की चेतावनी देते हुए नक्सली जंगल की तरफ लौट गए।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…