• November 29, 2022

बाघ की खूबसूरत तस्वीर इंद्रावती अभ्यारण्य से आई, यहां ऐसे 6 टाइगर

बाघ की खूबसूरत तस्वीर इंद्रावती अभ्यारण्य से आई, यहां ऐसे 6 टाइगर


इन्द्रावती टायगर रिजर्व में मिला एक और बाघ, बाघों की संख्या 6 हुई

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

 

*इन्द्रावती टायगर रिजर्व में ही हाल में पाए गए थे तेन्दुआ के दो शावक*

इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर में बाघों की कुल संख्या अब 5 से बढ़कर 6 हो गई है। यहां लगाए गए ट्रेप कैमरा में इन्द्रावती टायगर रिजर्व के अंतर्गत विगत दिवस एक बाघ का फोटोग्राफ प्राप्त हुआ। इसे डब्ल्यू आई आई टायगर सेल देहरादून द्वारा नये बाघ के रूप में पुष्टि की गई है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल है, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं। जिसमें मुख्य रूप से वन भैंसा के साथ ही गौर, तेन्दुआ, भालू, नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर इत्यादि वन्यप्राणियों का भी यह रहवास स्थल है। छत्तीसगढ़ का इन्द्रावती टायगर रिजर्व 2799.086 वर्ग कि.मी. के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है, जो महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के वनक्षेत्र से लगा हुआ है। यह बाघों के विचरण के लिए उपयुक्त कॉरिडोर का काम करता है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा का कार्य लगातार कर रहा है। साथ ही मैदानी अमलों द्वारा फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के अंतर्गत ही हाल में ग्राम परिक्षेत्र मददेड़ बफर के अन्तर्गत ग्राम चेरपल्ली में तेन्दुआ के दो शावक पाए गए थे। तेन्दुए के दोनों शावकों को वर्तमान में जंगल सफारी (जू) रायपुर में रखा गया है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…