• November 1, 2023

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ 1 नवंबर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गृहमंत्री साहू ने अपने संदेश में कहा है कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की बागडोर संभालते ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार और संसाधनों को संरक्षित और संवर्धित करने, महिलाओं और मजदूरों को सशक्त बनाने और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। किसानों की कर्ज माफी, 2500 रूपए समर्थन मूल्य, जल, जंगल, जमीन से जुड़े वनवासियों को वनाधिकार पट्टे, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार, 65 से अधिक वनुपजों की खरीदी, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और कॉलेज, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, हार्ट बाजार क्लिनिक, युवाओं के लिए व्यापम और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के शुल्क माफ, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना में गरीब परिवारों को 5 लाख रूपए तथा अन्य परिवारों सालाना 50 हजार रूपए तक की सहायता और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर रोगों के इलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की सहायता देने जैसे अनेक हितैषी योजनाएं संचालित की गई। इसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ वासियों को मिल रहा है। इससे गांवों से लेकर शहर तक जीवन स्तर में बदलाव आया है और लोगों का भरोसा बढ़ा है। हमारी सरकार ने सभी वर्गों को साथ में लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो कर कार्य किया है और इसे निरंतर जारी भी रखेंगे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…