• June 25, 2023

दुर्ग बायपास में सीजी 07 की गाड़ियों से वसूला जा रहा टोल, कलेक्टर का आदेश भी बेअसर, कांग्रेस-भाजपा की चुप्पी

दुर्ग बायपास में सीजी 07 की गाड़ियों से वसूला जा रहा टोल, कलेक्टर का आदेश भी बेअसर, कांग्रेस-भाजपा की चुप्पी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग बायपास टोल प्लाजा (Durg toll plaza) की व्यवस्था के संबंध में तत्कालीन कलेक्टर अंकित आनंद की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक 24 मई 2021 में हुई। इसमें स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स लेने व दुर्ग शहर से गुजरने वाले भारी माल वाहकों के विषय में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में दुर्ग परिवहन कार्यालय से सीजी-07 पंजीकृत नॉन कर्मिशियल वाहनों को दुर्ग बॉयपास प्रोजेक्ट के टोल प्लाजा द्वारा एक जून से टोल टैक्स वसूली से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। 1 जून 2021 से लोकल वाहनों से टोल की वसूली नहीं करने सहमति बनी थी।

बैठक में कलेक्टर अंकित आनंद, तत्कालीन एसपी अजय यादव, एडीएम गजेन्द्र सिंह ठाकुर, महापौर धीरज बाकलीवाल, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, परियोजना प्रबंधन एनएचआई संजय वर्मा, परियोजना प्रबंधक दुर्ग बायपास हेमंत कुमार, पार्षद ऋषभ जैन मौजूद थे। इस निर्णय के बाद कुछ दिनों वाहनों की आवाजाही फ्री की गई। इसके बाद दोबारा टोल वसूली शुरू कर दी गई। टोल वसूली करने वाली एजेंसी ने तर्क दिया कि नियमों में लोकल वाहनों की टोल माफी का कोई नियम नहीं है। बता दें कि अन्य जिलों से गुजरने वाले हाइवे में लोकल वाहनों से टोल वसूली वसूली नहीं होती। दुर्ग में ही वसूली की जा रही है। दुर्ग में टोल वसूली को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन भी हुए। शहर विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। यह जरूर हुआ कि जिन्होंने विरोध किया, उनके वाहनों की आवाजाही जरूर फ्री हो गई। वर्तमान में डेढ़ साल से टोल के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों चुप्पी साधे हुए है। इधर पब्लिक। जरूर परेशान हो रही है।


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…