• June 25, 2023

दुर्ग बायपास में सीजी 07 की गाड़ियों से वसूला जा रहा टोल, कलेक्टर का आदेश भी बेअसर, कांग्रेस-भाजपा की चुप्पी

दुर्ग बायपास में सीजी 07 की गाड़ियों से वसूला जा रहा टोल, कलेक्टर का आदेश भी बेअसर, कांग्रेस-भाजपा की चुप्पी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग बायपास टोल प्लाजा (Durg toll plaza) की व्यवस्था के संबंध में तत्कालीन कलेक्टर अंकित आनंद की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक 24 मई 2021 में हुई। इसमें स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स लेने व दुर्ग शहर से गुजरने वाले भारी माल वाहकों के विषय में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में दुर्ग परिवहन कार्यालय से सीजी-07 पंजीकृत नॉन कर्मिशियल वाहनों को दुर्ग बॉयपास प्रोजेक्ट के टोल प्लाजा द्वारा एक जून से टोल टैक्स वसूली से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। 1 जून 2021 से लोकल वाहनों से टोल की वसूली नहीं करने सहमति बनी थी।

बैठक में कलेक्टर अंकित आनंद, तत्कालीन एसपी अजय यादव, एडीएम गजेन्द्र सिंह ठाकुर, महापौर धीरज बाकलीवाल, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, परियोजना प्रबंधन एनएचआई संजय वर्मा, परियोजना प्रबंधक दुर्ग बायपास हेमंत कुमार, पार्षद ऋषभ जैन मौजूद थे। इस निर्णय के बाद कुछ दिनों वाहनों की आवाजाही फ्री की गई। इसके बाद दोबारा टोल वसूली शुरू कर दी गई। टोल वसूली करने वाली एजेंसी ने तर्क दिया कि नियमों में लोकल वाहनों की टोल माफी का कोई नियम नहीं है। बता दें कि अन्य जिलों से गुजरने वाले हाइवे में लोकल वाहनों से टोल वसूली वसूली नहीं होती। दुर्ग में ही वसूली की जा रही है। दुर्ग में टोल वसूली को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन भी हुए। शहर विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। यह जरूर हुआ कि जिन्होंने विरोध किया, उनके वाहनों की आवाजाही जरूर फ्री हो गई। वर्तमान में डेढ़ साल से टोल के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों चुप्पी साधे हुए है। इधर पब्लिक। जरूर परेशान हो रही है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…