• June 3, 2023

ओडिशा में तीन ट्रेनें टकराईं, अब तक 70 यात्रियों की मौत, 350 घायल

ओडिशा में तीन ट्रेनें टकराईं, अब तक 70 यात्रियों की मौत, 350 घायल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 6:51 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए. जानकारी के मुताबिक, सात डिब्बे पलट गए, चार डिब्बे रेल बाउंड्री के बाहर चले गए. कुल 15 बोगी बेपटरी हुए हैं. इस दर्दनाक हादसे की हर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…

 इस दर्दनाक हादसे में अब तक 70 यात्रियों के मौत की सूचना है, जबकि 350 से अधिक जख्मी हैं. घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौत की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल राहत-बचाव के लिए प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की 5 टीमें जुटी हैं.

 ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है.  लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…