• November 27, 2022

भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़, गिर पड़े दिग्विजय सिंह

भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़, गिर पड़े दिग्विजय सिंह

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के खरगोन में टी-ब्रेक के दौरान भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़ मच गई। इसके चलते अनियंत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह नीचे गिर पड़े।
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा मध्य प्रदेश में है। शनिवार सुबह 6 बजे यात्रा की शुरुआत खंडवा जिले के मोरटक्का से हुई और करीब 7 बजे बड़वाह पहुंची। लेकिन सुबह टी-ब्रेक के दौरान यात्रा में भगदड़ मच गई, जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह गिर गए और नाराज हो गए। सुबह सात बजे बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास एक होटल पर अचानक टी-ब्रेक के लिए रुके। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। इसके बाद उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। तभी वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह नाराज हो गए।

 

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा बलवाड़ा में स्थित मैयापुरधाम मंदिर में दर्शन के बाद महू पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भीम जन्मभूमि स्थित अम्बेडकर स्मारक पर बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन करेंगे। इस दौरान अम्बेडकर स्मारक पर दर्शन करने के बाद राहुल अभिभाषक प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ ही गणमान्यजन ही स्मारक समिति की ओर से मौजूद रहेंगे


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…