• November 27, 2022

डॉ. आलोक दीक्षित नासिक सम्मेलन में हुए सम्मानित

डॉ. आलोक दीक्षित नासिक सम्मेलन में हुए सम्मानित

ट्राइसिटी एक्सप्रेस
२५ नवंबर से हो रही “डर्मज़ोन व क्यूटिकॉन” नामक चर्म रोग विशेषज्ञों के सम्मेलन में दुर्ग भिलाई के सुविख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डा आलोक दीक्षित को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया । देश विदेश से आए प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ इस सम्मेलन में शामिल हुये । छत्तीसगढ़ के डॉ आलोक दीक्षित को भी इस सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया ।
डॉ आलोक ने अपने व्याख्यान में लेज़र थेरेपी पर चर्चा की । उन्होंने अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए उपयोग में आ रही लेज़र पद्दती व उन्मे नये उपकरणों के उपयोग पर व्याख्यान दिया । डॉ आलोक ने बताया की कैसे नये आविष्कारों से लेज़र द्वारा अनचाहे बालों से पूरी तरह निजात पाया जा सकता है । आधुनिक पद्दति से यह लक्ष आसानी से प्राप्त हो जाता है – । नई तकनीक में न्यूनतम दर्द होता है । समय भी बहुत कम लगता है ।
स्त्रियों के शरीर में अत्यधिक बाल व पुरुषों में कम बाल – दोनों ही चिंता का विषय हैं । यह समस्या अक्सर ही मानसिक तनाव उत्पन्न करती है । बहुत सी लड़कियो को इस समस्या की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है और विवाह में भी बाधा आती है । अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए जो प्रचलित तरीक़े है – जैसे वैक्सिंग , ट्वीटिंग , थ्रेडिंग , शेविंग = यह बहुत तकलीफ़ दायक हैं , बहुत कम समय के लिए असरदार हैं , व चमड़ी पर नुक़सान भी करते हैं ।लेज़र का आविष्कार कई वर्षों पहले हुआ – यह मोनोक्रोमैटिक लाइट की किरणे होती हैं , जिनसे बाल की जड़ो को हमेशा के लिये ख़त्म किया जाता है ।
शुरुआत में उपयोग में आने वाली लेज़र मशीने धीमी थी ( समय लेती थी ) व थोड़ी दर्द भी देती थीं । आधुनिक पद्दति से यह कार्य बहुत तेज़ी से हो जाता है – व दर्द भी नहीं होता । यदि अंदरूनी बीमारी ना हो , और मरीज़ उचित समय से लेज़र करवाये , तो इस उपचार में ६-८ सिटिंग लगती है ।
डॉ आलोक दीक्षित की क्लिनिक में यह आधुनिक तकनीक उपलब्ध है ।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…