• November 27, 2022

एमपी के गोवा हनुवंतिया टापू पर सातवां जल महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा, स्पोर्ट्स इवेंट और पतंगबाजी मुख्य आकर्षण

एमपी के गोवा हनुवंतिया टापू पर सातवां जल महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा, स्पोर्ट्स इवेंट और पतंगबाजी मुख्य आकर्षण

हनुवंतिया टापू पर सातवां जल महोत्सव कल 28 नवंबर से शुरू होग
ट्राइसिटी एक्सप्रेस
■ दो महीने तक गुलजार रहेगा मध्यप्रदेश का गोवा
■ 28 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे शुभारंभ
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध की झील में हनुवंतिया टापू पर सातवां जल महोत्सव कल 28 नवंबर से शुरू होगा. इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. जल महोत्सव को लेकर स्थानीय प्रशासन और टूरिज्म बोर्ड ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. कोरोना महामारी के दो साल बाद इस जल महोत्सव में बड़ी संख्या में टूरिस्ट के आने की संभावना है. इसी को देखते हुए टूरिज्म विभाग ने फ्लाइंग बोट जैसी कुछ नई रोमांचक गतिविधियां बढ़ाई है. बता दें कि हनुवंतिया जल महोत्सव दो महीने तक चलता है और हनुवंतिया टापू को मध्य प्रदेश का गोवा कहा जाता है

देश के एडवेंचर लवर्स के लिए यह स्थान आदर्श टूरिस्ट स्पॉट के रूप में स्थापित हो चुका है. पर्यटकों के उत्साह और आनंद को बढ़ाने के लिए इस बार पानी मे फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है. देश में पहली बार पर्यटक इसका आनंद लेंगे. इसके अलावा स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्पिंग, जिप सायकल, पेरामोटरिंग, पेरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग आदि एडवेंचर गतिविधियां प्रमुख आकर्षण होंगी. साथ ही कारपोरेट समूह के लिए विशेष सुविधाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां भी रखी गई है.

हनुवंतिया टापू में टेंट सिटी का संचालन किया जा रहा है. इसमें 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की सुविधा भी मिलेगी. केरल के प्रसिद्ध करैली समूह के द्वारा वेलनेस स्पा, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एंगलर्स का तीन दिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियां पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होगी. टूरिज्म विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन भी हनुमंतिया में तैयारियां पूरी कर रहा है


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…