• November 26, 2022

ट्राईसिटी न्यूज फटाफट, चंद्रचूड़ बने मुख्य न्यायाधीश

ट्राईसिटी न्यूज फटाफट, चंद्रचूड़ बने मुख्य न्यायाधीश

न्यूज फटाफट, पिछले दिनों घटित हुए घटनाक्रम

पिछले हफ्तेभर में हुए घटनाक्रम, जो आपके लिए जानना आवश्यक

  • न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 वें मुख्य न्यायाधीश बने। 9 नवंबर को उन्होंने पदभार संभाला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदभार ग्रहण करते ही चंद्रचूड़ ने कहा कि आम लोगों की सेवा मेरी प्राथमिकता है। वे रजिस्ट्री और न्यायियक प्रक्रिया में सुधार करने की दिशा में कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 को समाप्त होगा।
  • ट्विटर ने अपने कुछ अकाउंट को ऑफिशियल लेबल देना शुरू किया है। अधिकारी एस्थर क्रॉफर्ड के मुताबिक सभी वेरिफाइड अकाउंट को लेबल नहीं मिलेगा। लेबल ब्यूटिक मार्क की तरह बिकाऊ नहीं होगा।
  • मिस्र के शहर तपोसिरिस माग्ना के एक प्राचीन मंदिर में 4800 फीट लंबी सुरंग खोजी गई है। यह मिस्र की रानी रहीं क्लियोपेट्रा के मकबरेे तक जाने का रास्ता हो सकता है। सुरंग 2 हजार साल से ज्यादा पुरानी बताई गई है, जो कि काफी रहस्यमयी है।
  • भारत के सबसे भारी राकेट लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (एलवीएम-3) की अंतरिक्ष में उपकरण व उपकरण प्रक्षेपित करने की क्षमता 450 किलो तक बढ़ा दी गई है। इसरो द्वारा इसके क्रायोजैनिक इंजन सीई-20 का ताजा परीक्षण सफल रहा। यह इंजन भारत में ही विकसित किया गया है।
  • अफगानिस्तान में अब महिलाओं के सार्वजनिक पार्क और मेलों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने लगाया है। अब महिलाएं ऐसे किसी भी गार्डन और मेलों वाली जगह में नहीं जा सकेंगी।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ओडिशा में नया सर्किल कार्यालय खोला जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी।
  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफडब्लूडी क्लार्क का नोबेल शांति पुरस्कार केपटाउन से चोरी हो गया है। क्लार्क को वर्ष 1993 में यह पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार नेलसन मंडेला के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था।
  • एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में महिला मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण पदक जीता है।टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली लवलीना ने 75 किलो वर्ग में एशियाई चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। हरियाणा की परवीन हुड्‌डा ने 63 किलो, स्वीटी बुरा ने 81 किलो वर्म में स्वर्ण पद जीते।
  • देश में 400 वंदेमातरम एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगे। इसमें तीन ट्रेनें दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर से होकर गुजरेंगी। एक ट्रेन में अधिकतम 1128 यात्रियों को सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। सीटों को आरामदायक बनाया गया है। इसके अलावा गोंदिया और बिलासपुर को रैक जारी किया गया है।
  • क्रिकेट में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट में पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरे स्थान पर सूर्य कुमार को जगह दी गई है। आईसीसी की ओर से टी-20 विश्वकप का प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट सूची जारी की गई। इसमें 9 लोगों को शार्टलिस्ट किया गया है।

Related News

रायपुर नाका मुक्तिधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने महापौर टीम के साथ पहुँची

रायपुर नाका मुक्तिधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 60 रायपुर नाका में स्थिति मुक्तिधाम…
शहर में होर्डिंग और पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने,महापौर ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

शहर में होर्डिंग और पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चौक चौराहों में लगे बधाई,शुभकामनाएं…
ग्रीष्मकालीन ललित कला प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ग्रीष्मकालीन ललित कला प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहलई में शौर्य युवा संगठन कोड़िया एवं ज्ञानोदय…