• November 28, 2022

आचार्य विशुद्ध सागर सहित 27 मुनियों का दुर्ग में मंगल प्रवेश, वोरा और बाकलीवाल ने किया स्वागत

आचार्य विशुद्ध सागर सहित 27 मुनियों का दुर्ग में मंगल प्रवेश, वोरा और बाकलीवाल ने किया स्वागत

ट्राईसिटी एक्सप्रेस।

नसिया तीर्थ में 2 से 8 दिसम्बर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव, देशभर से जुटेंगे जैन समाज के लोग

श्री चंद्रप्रभ भगवान की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा
दुर्ग के शिवनाथ नदी तट स्थित दिगम्बर जैन समाज के नसिया तीर्थ में 1008 श्री चंद्रप्रभ भगवान जी की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा। श्री चंद्रप्रभ भगवान की करीब 21 फीट ऊंची यह प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा हंै। जिसके प्राण-प्रतिष्ठा के लिए श्री दिगम्बर जैन खंडेलवाल पंचायत द्वारा आगामी 2 से 8 दिसम्बर तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं सर्वसिद्धी प्रदायक विश्वशांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया है। इसमें शामिल होने के लिए 108 आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज 27 अन्य मुनियों के साथ पदविहार कर सोमवार की सुबह दुर्ग पहुंचे। उतई टेम्पो स्टैंड के पास शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री 2 दिसंबर तक दिगंबर जैन मंदिर में रहेंगे। इसके बाद नसिया तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पदविहार करेंगे।
शहर के गौरव मुनि 108 सुयश सागर महाराज जी व 108 मुनि अराध्य सागर महाराज पंचकल्याणक भी महोत्सव का हिस्सा बनेंगे। सप्ताहभर चलने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की शुरुवात 2 दिसम्बर को होगी। इस दिन आचार्य श्री सुबह 7 बजे मंदिर से नसिया तीर्थ के लिए पदविहार करेंगे। 3 से 8 दिसम्बर के बीच पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में पाषाण को भगवान बनाने आचार्य श्री द्वारा गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान व मोक्ष कल्याणक की रस्म पूरी करवाई जाएगी। इसके अलावा सर्वहारा वर्ग के खुशियाली के लिए विश्वशांति महायज्ञ किया जाएगा। महामहोत्सव में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, विजय बघेल, विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल भी शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर से सकल जैन समाज के लोग पंचकल्याणक महामहोत्सव में शामिल होंगे।

 


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…