• November 30, 2022

क्या आप भी जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के ये अनोखे फायदे? जानकर आज से ही करेंगे खाना शुरु

क्या आप भी जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के ये अनोखे फायदे? जानकर आज से ही करेंगे खाना शुरु

क्या आप भी जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के ये अनोखे फायदे? जानकर आज से ही करेंगे खाना शुरू

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योकिं गुड़ की तासीर गर्म होती है। और यह शरीर में गर्मी को बनाए रखता है। गुड़ में कई पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशिय, फोलिक एसिट और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट भी गुड़ खाने की सलह देते हैं क्योंकि गुड़ शक्कर की तरह फिल्टर नहीं होता है। ठंड में पूरे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन करने वाली रक्तवाहिनी सुकड़ जाती है, गुड़ शरीर में गर्मी बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन में सहायता करता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन सर्दी-जुखाम से लेकर स्किन, हड्डीयों की मजबूती आदि के लिए फायदेमंद है। आइये जानते हैं गुड़ खाने के अनोखे फायदों के बारे में –

सर्दी-जुखाम से छुटकार
ठंड के मौसम में गुड़ को खाने से सर्दी-जुखाम से बचा जा सकता है। गुड़ को अदरक और काली मिर्च के साथ सेवन करने से सर्दी में आराम मिल सकता है। वहीं गुड़ और अदरक की चाय पीने से भी जुखाम से राहत मिलती है।

जोड़ो के दर्द में राहत
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ और अदरक का सेवन करने से आराम मिलता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक को खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं सर्दियों में मांसपेशियों में अकड़न से भी राहत मिलती है।

 

पाचन में सहायक
अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं तो आप के लिए गुड़ का सेवन फायदेमंद है। गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। सर्दियों में गुड़ को डाइट में शामिल कर पाचन को बेहतर रखा जा सकता है।

 

वजन कम करने में फायदेमंद
गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे वजन कम करने के लिए जरूरी माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में आपके लिए मददगार है।

 

मुंहासे करे दूर
गुड़ स्किन को साफ करने में मदद करता है। गुड़ ब्लड से हानिकारक टॉक्स‍िन्स को बाहर करता है। गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या में आराम मिल सकता है।

 

हड्डीयों को बनाए मजबूत
गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डीयों को मजबूत बनाता है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…