• November 30, 2022

पटवारियों की पोस्टिंग में 50 हजार से 1लाख तक का लेनदेन की खबर

पटवारियों की पोस्टिंग में 50 हजार से 1लाख तक का लेनदेन की खबर

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

दुर्ग जिले का राजस्व अमला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पटवारियों की पोस्टिंग को लेकर लेनदन का मामला चर्चा में आया है। मीनाक्षी नगर बोरसी से ट्रांसफर व पोस्टिंग के इस पूरे खेल को ऑपरेट किया जा रहा है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों मे शिक्षकों की जॉइनिंग को लेकर भी पैसों का लेनदेन चल रहा है। यह सब इतनी दिलेरी से हो रहा है कि किसी को किसी का भी नहीं है। इधर चाहे पटवारी हो या शिक्षक अपनी पसंद की जगह तय कराने के लिए शासन-प्रशासन के नुमाइंदों के चक्कर लगा रहे हैं। आवेदन कर रहे हैं, उनकी सुनवाई नहीं है। लेकिन दलालों के माध्यम से संपर्क करते ही उनका काम चुटकियों में हो जा रहा है। यह जानकारी एक पीड़ित ने नाम नही प्रकाशित करने की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे जल्द इसकी पूरी शिकायत प्रमाण के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से करेंगे।

मालिकाना हक के प्रकरण अटका रहे अफसर

भिलाई क्षेत्र में सरकारी जमीन के मालिकाना हक के मामले को भी अटकाया जा रहा है। छह छह महीने तक पेंडिंग रखा गया है। इतना नहीं नहीं बड़े ओहदे पर बैठे अफसरों को फायदा पहुंचाने के लिए जमीनों के प्रकरणों को रोका जा रहा है। कोहका की एक जमीन को गुपचुप तरीके से एक आईएएस को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। आईएएस ने अपनी पत्नी के नाम से आवेदन किया है।


 

 

 

 


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…