• November 26, 2022

थिएटर जगत के मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले नहीं रहे, 2 घंटे पहले उनका निधन हो गया

थिएटर जगत के मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले नहीं रहे, 2 घंटे पहले उनका निधन हो गया

ट्राइसिटी एक्सप्रेस । सिनेमा जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है हिन्दी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे। ये दिग्गज कलाकार काफी से बीमार चल रहे थे। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

अभी कुछ ही दिनों पहले हमने सिनेमा और टीवी की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल को खोया था। उनके जाने के गम से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि ऐसे में विक्रम गोखले के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और चाहने वालों को बड़ा सदमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें फौरन पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी जा रही थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

बता दें कि विक्रम गोखले पुणे में एक एक्टिंग स्कूल चलाते थे। वो पिछले कई सालों से पत्नी के साथ वही रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा और स्टेज के काफी जाने माने अभिनेता थे। विक्रम गोखले के लिए कहा जाता है कि उनकी दमदार आवाज और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें किसी भी बेजार किरदार में जान फूंक देती थीं।

विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी।

 

 


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…