• November 26, 2022

10 महीने में 250 से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में मौत, प्रशासन और आरटीओ बना मूक दर्शक, आज फिर बस ने 2 लोगों को कुचला, हालत गंभीर

10 महीने में 250 से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में मौत, प्रशासन और आरटीओ बना मूक दर्शक, आज फिर बस ने 2 लोगों को कुचला, हालत गंभीर

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

10 महिने में 250 से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में मौत, प्रशासन और आरटीओ बना मूक दर्शक, आज फिर जिया  ट्रेवल्स की बस ने 2 लोगों को कुचला, हालत गंभी

छत्तीसगढ़ सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई तरह के अभियान चला रही है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटना है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के अंजोरा(ढाबा) क्षेत्र का है। यहां पर जिया ट्रेवल्स की तेज रफ्तार सवारी बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। बस 40फीट तक घसीट हुए ले गई। इस हादसे में जानकी साहू और वेंक्टेस साहू गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल दोनों लोगों को शंकराचार्य मेडिकल क़ॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इस हादसे के बाद भी नहीं रुकी और उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई। वहीं घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है।

*आये दिन दुर्ग से खैरागढ़ और खैरागढ़ से दुर्ग के लिए ओर चलने वाली बसों से हादसे हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन और आरटीओ की ओर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि बीते 10 महीने में जिले में 250 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में जान जा चुकी है।

*चक्कजाम की तैयारी*

दरअसल दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम अंजोरा (ढाबा) में आज यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दुर्ग से खैरागढ़ की ओर से आ रही सवारी बस ने नगपुरा की ओर से जा रहे दो स्कूटी सवार दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। जब इस सड़क हादसे की जानकारी आस पास के लोगों को लगी तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगो ने प्रशासन को इस मामले में कार्यवाही करने के लिए सोमवार का वक्त दिया है। लोगों का कहना है की प्रशासन के द्वारा इस मामले में सोमवार तक कार्यवाही नहीं की गई तो सोमवार को स्थानिय लोगों के द्वारा चक्कजाम किया जाएगा। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बीते 10 महीनों में सड़क हादसे में 250 लोगों की हुई है मौत
बीते 10 महीनों में दुर्ग जिले में सड़क हादसों की बात की जाए तो 956 सड़क हादसे हुए हैं. इसमें 250 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। इस सड़क हादसों में 814 लोग घायल हुए हैं। दुर्ग जिले में ज्यादातर सड़क हादसे ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिले है. ग्रामीण क्षेत्रों में 302 सड़क हादसों में से 126 लोगों की मौत हुई है।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…