• November 27, 2022

महाकाल दर्शन को पहुंचे वोरा, कहा- ईश्वर हर किसी को सुख समृद्धि प्रदान करे

महाकाल दर्शन को पहुंचे वोरा, कहा- ईश्वर हर किसी को सुख समृद्धि प्रदान करे

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल इस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर से निकलने के बाद वोरा ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से हर किसी के सुख समृद्धि की कामना की है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मिल रहा है। इससे भाजपा के लोग काफी भयभीत हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। यह बात सुनिश्चित हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुमलेबाजी को देश की जनता समझ चुकी है। आने वाला चुनाव इस बात का साक्षी भी बनेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा सहित अन्य मौजूद थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…