• November 27, 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 2300 किलोमीटर का सफर तय किया और दिल्ली की ओर बढ़ रही

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 2300 किलोमीटर का सफर तय किया और दिल्ली की ओर बढ़ रही

■ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 81वां दिन,
■ राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के महू से शुरू की पदयात्रा ट्राइसिटी एक्सप्रेस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 81वां दिन रहा। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार को पांचवां दिन रहा।आज सुबह महू से राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे हैं। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1400 किमी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 2300 किमी का सफर तय कर चुकी है

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवें आज सुबह मध्यप्रदेश के महू के खेरदा गांव से शुरु की। भारत जोड़ो यात्रा शाम छह बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर और झंडों से सजाया गया है। चिमनबाग में भी एक मंच बनाया गया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं

 


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…