• December 20, 2022

विधानसभा चुनाव से पहले मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा : टीएस सिंहदेव

विधानसभा चुनाव से पहले मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा : टीएस सिंहदेव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर निर्णय लेंगे। पार्टी कार्यकर्ता के मन की बात है कि वह आगे किसको सीएम देखना चाहते हैं। यहां बता दें कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिहदेव के समर्थकों में ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बाद में पार्टी हाईकमान ने इस मामले में दोनों पक्षों से बात करने के बाद भूपेश बघेल को ही मुख्यमंत्री बने रहने का निर्णय लिया था। हालांकि इस बात को लेकर अधिकृत पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ऐसा कोई निर्णय लिया था। यह बातें सिर्फ चर्चाओं में ही रही। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद जरूर होते रहा।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…