• December 17, 2022

दुर्ग भिलाई के बीच वंदे भारत में पत्थरबाजी, आरपीएफ जुटी जांच में

दुर्ग भिलाई के बीच वंदे भारत में पत्थरबाजी, आरपीएफ जुटी जांच में

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को तीन दिन पहले ही वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिली. उद्घाटन के बाद तीसरे ही दिन पत्थरबाजी से वंदे भारत का शीशा टूट गया. नागपुर से बिलासपुर की ओर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस में दुर्ग-भिलाई नगर के पास पत्थर मारा गया है. RPF की टीम मामले की जांच में जुटी है.

बिलासपुर से नागपुर के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन नागपुर में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के मध्य 130 की स्पीड में दौड़ाई जा रही है. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी से वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-1 कोच सीट 1-2 के पास लगे विंडो का शीशा टूट गया है. जानकारी के अनुसार इसकी मरम्मत बिलासपुर में हो रही है.


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…