• March 14, 2023

पत्रकारिता के पुरोधा वेद प्रताप वैदिक का निधन, हाफिज सईद के इंटरव्यू से चर्चा में आए थे

पत्रकारिता के पुरोधा वेद प्रताप वैदिक का निधन, हाफिज सईद के इंटरव्यू से चर्चा में आए थे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पत्रकारिता जगत का जाना-माना चेहरा रहे वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। पत्रकारिता जगत का जाना-माना चेहरा रहे वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया है। वो 78 साल के थे। घर में ही वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन हुआ है। वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल वेद प्रताप वैदिक अंतरराष्ट्रीय राजनीति, राजनीतिक चिंतन समेत कई क्षेत्रों में लंबे समय से जुड़े रहे हैं। 30 दिसंबर 1944 को इंदौर जन्में वेद प्रताप वैदिक की न सिर्फ हिंदी भाषा बल्कि रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत में भी अच्छी खासी पकड़ थी।

बाथरूम में फिसलने से गई जान

बताया जा रहा है कि वेद प्रताप वैदिक सुबह नहाने के लिए 9 बजे के करीब बाथरूम गए हुए थे। जब काफी समय तक उनकी कोई आवाज नहीं आई और न ही वो बाहर आए तो ऐसे में घर के सदस्यों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा। दरवाजा खुला तो देखा कि वो बेसुध जमीन पर पड़े हुए थे। इसके बाद उन्हें पास के प्रतीक्षा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया है कि अस्पताल पहुंचने से काफी वक्त पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

हाफिज सईद का इंटरव्यू लेकर चर्चा में आए थे वैदिक

वेद प्रताप वैदिक यूं तो अक्सर ही चर्चा में रहते थे लेकिन सबसे ज्यादा उनकी चर्चा तब हुई जब उन्होंने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू के लिए उनके खिलाफ विरोध की आवाजें उठने लगी थी। खुद को लोगों का निशाना बना देखने के बाद भी उनका जलवा कम नहीं हुआ।

अपने खिलाफ हो रहे विरोध और गिरफ्तारी की मांग पर हाफिज सईद ने जवाब देते हुए कहा था कि दो सांसद ही नहीं पूरे 543 सांसद सर्व समिति से एक प्रस्ताव उनके खिलाफ पारित करें और उन्हें फांसी पर चढ़ा दें।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…