• July 13, 2023

विनित जैन एफसीआई कमेटी के राज्य सलाहकार बने, लोकेश सोलंकी ने कहा कि व्यापारियों के हितों में होंगे काम

विनित जैन एफसीआई कमेटी के राज्य सलाहकार बने, लोकेश सोलंकी ने कहा कि व्यापारियों के हितों में होंगे काम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनित जैन को भारतीय खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। विनित वर्तमान में दुर्ग राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। लंबे समय बाद फूड कार्पोरेशन में दुर्ग से प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में अपनी समस्याओं को लेकर मांग राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाए जाने की संभावना बढ़ गई है। राइस मिलर्स एसोशिएशन के वरिष्ठ सदस्य लोकेस सोलंकी ने कहा कि यह हम व्यापारियों के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। आने वाले दिनों में राइस मिलर्स सहित पूरे प्रदेश के व्यापारियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विनित के जूझारू व्यक्ति हैं। राइस मिलर्स की मांगों को समस-समय में राज्य शासन और प्रशासन तक पहुंचाते रहे हैं। उनकी छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा का भी आभार व्यक्त किया है। उनके मार्गदर्शन में ही यह बड़ी उपलब्धित दुर्ग जैसे एक छोटे शहर से आने वाले व्यापारी को मिल पाई है।
उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, मुरली भूतड़ा, लोकेश सोलंकी, संजय खंडेलवाल, अमित जैन, विनोद अग्रवाल, नरेश सोमानी, निकुंज सोलंकी, विनय खंडेलवाल, सतीश समर्थ, अभिषेक पाटनी, विनित गुप्ता, सचिन खंडेलवाल सहित अन्य सभी मिलर्स और व्यापारियो ने बधाई दी है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…